जियो गीता कमेटी घर पहुंचाएगी गीता ज्ञान
कैथल| श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संजय गर्ग ने की। गीता को हर घर में पहुंंचाने के लिए जियो गीता कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि ‘श्रीमद्भागवत गीता हर घर-घर में हो, हर व्यक्ति इसे अपने जीवन में उतारे’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस जियो गीता कमेटी के मुख्य संयोजक अधिवक्ता दिनेश पाठक को बनाया गया। उनके साथ सुषम कपूर, संजय गर्ग, रामकृष्ण अरोड़ा, डॉ. अश्विनी खुराना को भी कमेटी में शामिल किया गया।