किठानावासियों की अपील बंद करो खुर्दों
हरसोलाकिठानागांव के लोगों ने शराब से परेशान होकर खुर्दों और ठेके को गांव से हटवाने के लिए सीएम को शिकायत दी है। किठाना गांव के लोग इस मामले में डीसी एसपी से भी मिले हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि खुर्दों से शराब पीकर गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत देकर गांव से खुर्दों को बंद कराने की गुहार लगाई।हरसोला के भलेराम, भागा, विजेंद्र कुमार, काला राम, भरथू राम, समेर, संदीप, रमेश पंडित, धर्मपाल, हरिसिंह ने बताया कि गांव में देसी शराब का ठेका छुटा हुआ है। ठेकेदार ने एक ही अनुमति से दो स्थानों पर ठेके चला रखे हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर खुर्दे खुले हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर कम से कम पैसों में शराब बेची जा रही है।
इससे लोगों को शराब पीनी आसान बने हुए है। शराबी गांव की गलियों में निकलने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करती रहती हैं। पूरा गांव शराबियों से परेशान है। इस मुद्दे को लेकर गांव में कई बार आपसी झगड़ा भी हो चुका है। उन्होंने गांव से खुर्दों ठेके को बंद कराने की गुहार लगाई।इसके अलावा किठाना के बजिंद्र, रामफल, सुरेश, मेशा, रानी, गुरदेव, बलिंद्र, बांसा, शीशन और सीजा ने बताया कि वो पिछले काफी समय से परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीसी और एसपी से गांवों से खुर्दे बंद करने की गुहार लगाई।
>खुर्दों से शराब पीकर गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ करते हैं अभद्र व्यवहार
>कई बार हो चुका है झगड़ा