जाट कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता 16 को
कैथल|जाट पॉलिटेक्निकलकॉलेज में 16 फरवरी को सहकारिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। हरियाणा राज्य सहकारी विकास फेडरेशन लि. पंचकूला द्वारा आयोजित होने वाली इस भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। जाट पॉलिटेक्निकल के प्राचार्य सतीश सिंगला ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता नेतृत्व विकास में सहकारी समितियों का योगदान विषय पर आधारित होगी।