पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लोगन राइटिंग में मीना देवी अव्वल रही

स्लोगन राइटिंग में मीना देवी अव्वल रही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना में कन्या भ्रूण-हत्या को रोकने के लिए छात्रों को स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया गया। स्कूल के लीगल लिटरेसी सेल के इंचार्ज जय गोपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस बुराई को रोकने की शपथ ली। छात्रों को अपने आस-पास भी इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया ताकि समाज में लड़कियों को उचित सम्मान मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या संजय शर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 12वीं की छात्रा मीना देवी पहले स्थान पर रही। इसी कक्षा की पूजा देवी दूसरे और पिंकी देवी तीसरा स्थान हासिल किया। मौके पर रविंद्र कुमार, जीवन दास, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सतबीर सिंह, पीटीआई और मदन लाल उपस्थित थे।