10वीं ने सात अंकों से हरा दिया नौवीं को
जाटशाइनिंगस्टार स्कूल में सोमवार को महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। इसमें 9वीं और 10वीं कक्षा की टीमों ने हिस्सा लिया। 10वीं कक्षा के खिलाड़ियों ने 9वीं कक्षा की टीम को 28 के मुकाबले 35 अंकों से परास्त कर यह मुकाबला जीता। ऑफ टाइम तक 10वीं कक्षा की टीम 25 के मुकाबले 32 अंकों से बढ़त बनाए हुई थी और मैच के समापन पर उन्होंने यह मैच जीत लिया। इस मैच में 10वीं कक्षा में विजय को बेस्ट कैचर और रवि को बेस्ट रेडर घोषित किया गया, जबकि नौंवी कक्षा में बिट्टू बेस्ट कैचर और कमलदीप बेस्ट रेडर रहे। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे दमखम से खेलते हुए मैच को अंतिम क्षणों तक रोचक बनाए रखा। प्राचार्या रेखा बिंदलिश ने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यह कबड्डी मैच कराया गया है, क्योंकि युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की मान्यता थी कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। बच्चे शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे तो उनका मन पढ़ाई में लगेगा। वह बहुआयामी प्रतिभा के रूप में स्कूल ही नहीं भविष्य में भी अपनी पहचान बना सकेंगे।