पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के सामने पड़ोसी ने किया नग्न प्रदर्शन, पुलिस को दी शिकायत

महिला के सामने पड़ोसी ने किया नग्न प्रदर्शन, पुलिस को दी शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|भाणा गांवमें एक पड़ोसी ने घर में महिलाओं के अकेले होने पर रात को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोपी पर नग्नावस्था में प्रदर्शन करना बताया है।भाना निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति की दो महीने पहले मौत हो गई। छह फरवरी को उसका जेठ किसी काम से बाहर था। घर पर महिलाएं ही थी। रात को करीब दो बजे उनका पड़ोसी नरेंद्र दरवाजा खटखटाने लगा। रात का समय होने के कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने बताया कि वे खिड़की से बाहर देखने पर उन्हें पता चला कि उनके दरवाजे के सामने नग्नावस्था में खड़ा है। हेडकांस्टेबल सुदेश ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।