कविता गायन में वर्निका रही प्रथम
कैथल | आरकेएसडीकॉलेज में डायमंड जुबली सेलिब्रेशंस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय कविता एवं भाषण पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्राचार्य डाॅ. जीपी कौर अंग्रेजी विभागाध्यक्षा चेतना शर्मा ने किया। इसमें प्रदेश के लगभग 35 कॉलेजों के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 16 विद्यार्थियों का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया तथा भाषण प्रतियोगिता के लिए 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में सोशल नेटवर्किंग इसके प्रभाव तथा भारतीय राजनीतिक में सम-सामयिक परिवर्तन विषय रखे गए। डाॅ. जेपी कौर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं मेें हिस्सा लेकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। कविता गायन में डीएन कॉलेज कुरुक्षेत्र की वर्निका प्रथम केएम कॉलेज पूंडरी की विशाखा आरकेएसडी कॉलेज की वैशाली दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज कैथल की आकांक्षा प्रथम आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अंकुर मेहता आरकेएसडी कॉलेज की सिमरन दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डाॅ. आरके गुप्ता, डाॅ. संजय गोयल, डाॅ. एके नरुला, डाॅ. एपी सिंह, डाॅ. लक्ष्मी मोर, डाॅ. अशोक खत्री, डाॅ. शिल्पी अग्रवाल, डाॅ. विनय सिंघल प्रो. रघबीर सिंह मौजूद थे।