पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरे कृष्णा हरे कृष्णा के जयघोषों पर झूमे भक्त

हरे कृष्णा हरे कृष्णा के जयघोषों पर झूमे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्कॉनप्रचारसमिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए जा रहे भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के चौथे दिन श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई। इसकी अध्यक्षता इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष गोपाल दास ने की।

प्रभातफेरी सेक्टर-20 हुडा में जयभगवान गर्ग आरे वाले के निवास स्थान से शुरू होकर समाजसेवी विजय अग्रवाल आरे वाले के निवास स्थान सेक्टर-20 के विभिन्न मार्गों से होती हुई सुरेंद्र गुप्ता के निवास स्थान हुडा सेक्टर-20 में विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई।

प्रभातफेरी में साक्षी गोपाल ने अपने मधुर भजनों हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे महामंत्र के जाप से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। प्रभातफेरी में भगवान श्रीराधा-माधव जी लड्डू गोपाल जी की पालकी का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

पूर्ण श्रद्धा के साथ आरती उतारी गई तथा प्रभातफेरी में जगह-जगह पर प्रसाद वितरित किया गया। साक्षी गोपाल दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में आपसी प्रेम भाइचारे को बढ़ावा मिलता है। लोगों को मिल-जुलकर प्रेम भाव से उत्सव मनाने की प्रेरणा मिलती है तथा समाज में समरता का संचार होता है। इस प्रकार के आयोजन हमें हमारी पावन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति अध्यक्ष दशरथी चरण दास, राधा ऋषिकेश दास, सुशील गुप्ता, अशोक बंसल, बृजलाल मित्तल, मंदीप सिंह एडवोकेट, दर्शनलाल मनचंदा, पवन गुप्ता, विनोद भल्ला, पप्पू, सुरेंद्र गर्ग, राजेश गोयल, रमेश अडवाणी, विजय गर्ग, विनोद गर्ग, सुनील गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, कमलेश गोयल, दिनेश गर्ग, एसपी गुप्ता, संजय गुप्ता, राधेश्याम मलिकपुरिया शिव नारायण सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

प्रवचन करते कथा व्यास साक्षी गोपाल दास।

सेक्टर-१९ के सामुदायिक केंद्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भजनों पर जयकारे लगाते श्रद्धालु।