- Hindi News
- शिक्षण संस्थानों में नए वोट बनाने का चलाया जाएगा अभियान
शिक्षण संस्थानों में नए वोट बनाने का चलाया जाएगा अभियान
जिलामेंस्थित सभी शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में एक लड़का एक लड़की को कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा। जो अन्य युवाओं को वोट बनवाने तथा मतदान प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे। युवा अपने माता-पिता के साथ-साथ आस पड़ोस के व्यक्तियों को भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र व्यक्ति को मतदान रूपी यज्ञ में आहुति डालनी जरूरी है। जितना ज्यादा मतदान का प्रतिशत होगा और मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होगी तो लोकतंत्र उतना ही शक्तिशाली होकर उभरेगा और हरियाणा के चुनाव मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों की चुनाव के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने उपस्थित प्राचार्यों से कहा कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव में लगभग चार हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसलिए जिस प्राचार्य ने अपने महाविद्यालय एवं विद्यालय के स्टाफ की सूची नहीं भेजी है। वे तुरंत अपने स्टाफ की सूची चुनाव कार्यालय में भिजवाएं। उचुनाव के दौरान यदि जिला प्रशासन द्वारा कंप्यूटर एवं अन्य उपकरणों की मांग की जाती है। तो तुरंत ये उपकरण निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाए जाएं।