पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहेड़ा में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

रोहेड़ा में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की ओर से गांव रोहेड़ा के राजीव गांधी सेवा केंद्र में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद ग्रामीणों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 घरेलू हिंसा, महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत जानकारी दी गई। शिविर में शारदा पीएलवी डिंपल ने लोगों को अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। राजेश बिंदलिश ने बताया की अगर कोई भी पीड़ित महिला अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहे तो वह 1091 पर महिला हेल्पलाइन मेेंं दर्ज करवा सकती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला सेल का गठन किया गया है। जो किसी भी प्रकार के मामले में पीड़ित महिलाओं की मदद करता है। बिंदलिश ने कहा कि कई बार वाकिफ ने होने के कारण हम कानूनी सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है, ओर उत्पीड़न का शिकार हो जाते हैं। शिविर में रोहेड़ा गांव के सरपंच सतबीर सिंह कुंडू, सचिव गुरनाम सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण शर्मा, कर्मबीर जांगडा, काला मौजूद थे।