हिंदू संगठनों के लोगों पर मामला दर्ज
धारा 144 की उल्लंघना करने का था आरोप
भास्करन्यूज| कैथल
धारा-144काउल्लंघन करने पर पुलिस ने हिंदू संगठनों के 25-30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर 18 सितंबर को धारा-144 तोड़ने का आरोप है। विधानसभा चुनाव के देखते हुए लघु सचिवालय के अंदर धारा 144 लगाई हुई है। हिंदू संगठनों के सदस्य गुरुवार को समूह के रूप में आए और बिना परमिशन लिए प्रदर्शन किया। तहसीलदार रोशन लाल ने समूह के रूप में प्रदर्शन करने के आरोप में थाना सिविल लाइन में शिकायत दी। थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।