- Hindi News
- पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा, इंतजार करते रहे कर्मचारी
पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा पर्चा, इंतजार करते रहे कर्मचारी
पहलेदिनकिसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। कर्मचारी इंतजार करते रहे। लेकिन तीन बजे तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन भरने के लिए नहीं आया। 24 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष है, इसलिए प्रत्याशी अपना पर्चा नहीं भर रहे हैं। नवरात्रों में ज्यादातर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कराएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोलंकी ने बताया कि पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन भरने के लिए नहीं आया। 25 से नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन से नामांकन भरना शुरू करेंगे। इनेलो की जींद में 25 सितंबर को प्रदेशस्तरीय रैली है। इसलिए इनेलो के ज्यादातर प्रत्याशी 26 को ही नामांकन भरेंगे।
यहांभर सकते हैं नामांकन : कैथलविधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नर हरि बांगड़ हैं। एसडीएम कार्यालय में कैथल विधानसभा के नामांकन दाखिल होंगे। पूंडरी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर एडीसी अरविंद मल्हान हैं। उनके कार्यालय में नामांकन फार्म जमा करा सकते हैं। कलायत विधान सभा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर डीडीपीओ सुरेंद्र कुमार हैं। इसके अलावा गुहला विधान सभा के नामांकन गुहला एसडीएम राजेश कुमार के कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस की फिलहाल कोई टिकट फाइनल नहीं हुई है। बीजेपी की गुहला के अलावा टिकटों की घोषणा नहीं हुई है।
कईप्रत्याशियों को मिल चुकी है टिकट : इनेलोकी चार हलकों की टिकट फाइनल हो चुकी हैं। कलायत से रामपाल माजरा, कैथल से कैलाश भगत, गुहला से बूटा सिंह पूंडरी से तेजबीर सिंह गुर्जर को टिकट मिल चुकी है। गुहला से बीजेपी की टिकट कुलवंत बाजीगर को मिली है। बसपा की टिकट गुहला से दलबीर भान पूंडरी से कर्मबीर गुर्जर को मिली है। कम्युनिस्ट पार्टी की टिकट कैथल से प्रेमचंद को मिली है। लेकिन पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। पूंडरी से इनेलो का टिकट तेजवीर सिंह का मिला है। फिलहाल वे दिल्ली में है। रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में नामांकन बारे बताएंगे। फिलहाल कोई फाइनल नहीं किया है।