पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस के लिए करना पड़ता है 6 किलोमीटर पैदल सफर

बस के लिए करना पड़ता है 6 किलोमीटर पैदल सफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमंडवालमें बस सुविधा होने के कारण ग्रामीणों को छह किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ रहा है। आलम यह है कि इस समय सबसे ज्यादा मुश्किल छात्र छात्राओं वृद्ध लोगों को उठानी पड़ रही है।

पिछले लम्बे समय से गांव मंडवाल के लोग बस सुविधा की मांग करते रहे है। परन्तु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण कुलदीप सिंह, बंटी, देवेंद्र सिंह, शमी नंबरदार, डा. सोनू, सुरेंद्र, रिंकू, सुरजीत सिंह, गोरा सिंह, हरनाम सिंह, बलविन्द्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर तो कोई निजी वाहन चलता है और ही सरकार द्वारा कोई बस सुविधा शुरू कि गई है। लोगों को कैथल जाने के लिए चार से पांच किलोमीटर का सफर तय करके पहले राजौंद जाना पड़ता है।

फिर कैथल के लिए बस पकड़नी पड़ती है। इन लोगों ने बताया कि गांव में अधिकतर लोग गरीब परिवार से संबंध रखते है जिनके पास अपना कोई भी साधन नहीं है। उन्हें राजौंद जाने के लिए भी कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। दूसरा गांव में केवल आठवीं तक का ही स्कूल है आगे की शिक्षा के लिए छात्र छात्राओं को प्रतिदिन राजौंद आना पड़ता है। इन लोगों की मांग है कि गांव में सुबह सांय बस शुरू की जाए ताकि उन्हें आगे कोई परेशानी का सामना करना पड़े।