राव सुरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल
कैथल | हरियाणाजनहित कांग्रेस (बीएल) पार्टी के किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष एवं कैथल विधानसभा क्षेत्र से हजकां के संभावित उम्मीदवार राव सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को रोहतक में भाजपा नेता गणेशी लाल के नेतृत्व में हजकां को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने 3 माह पूर्व कैथल में आयोजित रैली के दौरान राव सुरेंद्र सिंह की कैथल से टिकट की अनौपचारिक तौर पर घोषणा कर दी थी।