- Hindi News
- रमेश राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने
रमेश राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने
रमेश राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के अध्यक्ष बने
कैथल|राजकीयअनुबंधित अध्यापक संघ की एक बैठक जवाहर पार्क में जिलाध्यक्ष रमेश गुलियाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। रमेश गुलियाना को फिर से सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार जिला सचिव वीरेंद्र बैडच, जिला उपाध्यक्ष शमशेर सिंह, प्रेस सचिव नंद लाल सेठी, सहसचिव पाला राम, सलाहकार सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष सुदेश रानी जिला सलाहकार सुरेंद्र पाल को सम्मति से चुना गया।
राज्य महासचिव भूपिंद्र सिंह ने कहा कि 14 सितंबर को राज्य स्तर की कमेटी में सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मिलने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में कनवेंशन करके 26 सितंबर को खंड स्तर पर सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष रमेश गुलियाणा पाला राम ने अध्यापकोंं को कहा कि सरकार के खिलाफ दोबारा सभी अनुबंधित एकत्रित हो रहे हैं। आंदोलन को दोबारा तेज करके जगह-जगह रोष प्रदर्शन किया जाएगा।