पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा दो नंवबर को

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा दो नंवबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|राष्ट्रीय प्रतिभाखोज परीक्षा 2014 एवं राष्ट्रीय साधन योग्यता छात्रवृति परीक्षा 2014 का आयोजन 2 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में किया जाएगा। जिला गणित विशेषज्ञ विनय गुलाटी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2014 के लिए कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे और राष्ट्रीय साधन योग्यता छात्रवृति परीक्षा 2014 के लिए कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। सभी इच्छुक विद्यार्थी फार्म लेने जमा कराने के लिए इन्हीं विद्यालयों में संपर्क कर सकते हैं। फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है।