- Hindi News
- मास्टर ट्रेनर द्वारा नवनियुक्त मैथ टीचर को दी ट्रेनिंग
मास्टर ट्रेनर द्वारा नवनियुक्त मैथ टीचर को दी ट्रेनिंग
कैथल|जिला शिक्षाएवं शिक्षण संस्थान में दस दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान नवचयनित गणित प्राध्यापकों को मैथ के टिप्स बताए जा रहे हैं। संस्थान के प्राचार्य चंद्रभान ने बताया कि यह ट्रेनिंग 25 सितंबर तक चलेगी। गणित एक गूढ़ विषय है जिसमें बच्चे वैसे ही इससे दूरी बनाकर रखते हैं। मास्टर ट्रेनर इस गूढ़ विषय को आसान तरीके से किस प्रकार समझाया जाए, बता रहे हैं।
आईएफआईसी विंग के इंचार्ज सेमिनार के संयोजक डॉ. सुलतान सिंह ने कहा कि ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे प्राध्यापकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है और अगले माह विभिन्न विषयों के नव चयनित प्राध्यापकों की ट्रेनिंग चलेगी। इस कार्यशाला में जिलाभर के 27 गणित प्राध्यापक ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस मौके पर दलजीत मान, राजपाल सिंह जितेंद्र पुरी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
कैथल | सेमिनार में गणित के प्राध्यापकों को ट्रेनिंग देते डा. सुलतान सिंह।