पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग मजदूर यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक आज

वन विभाग मजदूर यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>वन मजदूरों के हकों के लिए तैयार की जाएगी रणनीति

कैथल|संगठन नेप्रदेश कमेटी की मीटिंग कैथल में रविवार को बुलाने का निर्णय लिया है, ताकि वन मजदूरों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार की जा सके। वन विभाग मजदूर यूनियन इकाई कैथल के अध्यक्ष सरदारा राम ने बताया कि वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना एक सप्ताह से जिला वन विभाग के कार्यालय परिसर में दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी उनकी मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष टेकराम शर्मा ने कहा कि मजदूरों की मांगें मानने के स्थान पर जिला वन अधिकारी ने मजदूरों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं।

डीएफओ ने 19 सितंबर को कार्यालय में वन विभाग के मजदूरों से बात करने के लिए बुलाया था। बातचीत की मध्यस्थता सर्व कर्मचारी संघ ने की। इस दौरान भी डीएफओ ने मिंस की कॉपी देने से मना कर दिया। डीएफओ के रवैए से मजदूर वर्ग में काफी रोष है। जल्द ही कैथल में प्रदेश स्तरीय बैठक करके अपने हक हासिल करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर जरनैल सिंह, जसबीर, विजय शर्मा, जितेंद्र, जसविंद्र, बलमत, कृष्ण सतबीर उपस्थित थे।

कैथल| अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करते वन विभाग मजदूर यूनियन के सदस्य।