पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आस्ट्रेलिया भेजा और ही 21 लाख लौटाए

आस्ट्रेलिया भेजा और ही 21 लाख लौटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आस्ट्रेलियाभेजनेका झांसा देकर 21 लाख रुपए हड़पने पर पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। जब चार बार में 21 लाख रुपए लेकर भी आरोपी व्यक्ति ने युवक को विदेश नहीं भेजा तो पीड़ित पक्ष ने पुलिस में केस दर्ज कराया। एसपी द्वारा मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई है। पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद निवासी सतीश कुमार ने बताया कि शीला खेड़ी निवासी गुरदीप सिंह ने लगभग दो साल पहले उसके भाई को आस्ट्रेलिया भेजनी की बात कही।

आरोपी की बातों में आकर उन्होंने 12 नवंबर 2012 को उसे सात लाख रुपए की नकद राशि दे दी। इसके बाद आरोपी में उनसे दोबारा पैसे मांगे तो 15 अप्रैल 2013 को पांच लाख रुपए दिये। दो बार पैसे देने के बाद भी जब उसका भाई विदेश नहीं गया तो उन्होंने 10 दिसंबर 2013 को पांच लाख रुपए 20 मार्च 2014 को फिर पांच लाख रुपए दिए। आरोप है कि 21 लाख रुपए देेने के बाद भी गुरदीप सिंह ने उसके भाई को विदेश नहीं भेजा।

आरोपी बार-बार उसे आस्ट्रेलिया भेजने की बातें कहता। इस दौरान 31 मार्च 2014 को आरोपी व्यक्ति ने पांच लड़कों को आस्ट्रेलिया भेजा, लेकिन पीड़ित पक्ष को तो पैसे वापिस किए और ही शिकायतकर्ता के भाई को आस्ट्रेलिया भेजने में कामयाब हो पाया। परेशान होकर उन्होंने आरोपी की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सीआईए स्टाफ को मामले की जांच सौंपी गई है।

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी