- Hindi News
- अब ब्लाॅक स्तर पर कल होगी ट्रैफिक सेंस परीक्षा
अब ब्लाॅक स्तर पर कल होगी ट्रैफिक सेंस परीक्षा
स्कूलस्तरके बाद 13 दिसंबर को ब्लाक स्तर पर ट्रैफिक सेंस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों की जानकारी के लिए प्रदेशभर आयोजित कराई जा रही परीक्षा के तहत जिले में भी प्रक्रिया शामिल है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि जिले को छह ब्लाॅकों में बांटा गया है। 10 दिसंबर को स्कूल स्तर पर परीक्षा ली गई थी। जिले के करीब 750 स्कूलों के 1,02,500 बच्चों परीक्षा को दिया था। सभी स्कूलों से तीन स्तरों पर तीन-तीन बच्चों का चयन किया गया है। इसमें तीन बच्चे मिडल, तीन बच्चे हाई और तीन बच्चे सीनियर सेकेंडरी स्तर पर चुने गए हैं। अलग-अलग ब्लाॅकों के बच्चों का पेपर उनके ब्लाॅक में लिया जाएगा। 13 दिसंबर को लिए जाने वाले पेपर में स्कूल स्टाफ के साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मचारियों भी तैनात रहेंगे।
...ताकि जागरूक हो सके समाज
ट्रैफिकइंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि समाज के लोगों को यातायात नियमों की पूरी जानकारी नहीं है। जिस कारण से आए दिन प्रदेश में हादसे बढ़ रहे हैं। इन हादसों को नियंत्रित करने के लिए लोगों में जागरुकता का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आने वाले कर्णधार को जागरूक करने के लिए नियमों को परिचित कराया जा रहा है। विभाग द्वारा ट्रैफिक सेंस परीक्षा का आयोजन कर नियमों को बताया जा रहा है।