लघु सचिवालय में 16 को मनाएंगे विजय दिवस
कैथल | आगामी16 दिसंबर को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी केएम पांडुरंग करेंगे। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव सेवानिवृत्त मेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।