पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या कर लाश नहर में फेंकने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

हत्या कर लाश नहर में फेंकने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवककीहत्या करके लाश को नहर में फेंकने के मामले में स्पेशल स्टाफ ने बुधवार को तीसरे भगोड़े आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। स्पेशल स्टाफ के एसआई उदयबीर ने बताया कि १३ मई को करोड़ा के पास हजवाना-करोड़ा लिंक रोड पर हांसी-बुटाना नहर से युवक का शव मिला था। शव का चेहरा बुरी तरह कुचलकर और हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका गया था। हत्या के इस मामले में तीन व्यक्तियों का नाम सामने आया। जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जबकि जींद जिले के अलेवा गांव वासी प्रवीण कुमार फरार चल रहा था। 20 अक्टूबर को कोर्ट ने प्रवीण को भगोड़ा करार दे दिया। जिसे बुधवार को पुलिस ने पूंडरी से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।