- Hindi News
- मतदाताओं को बढ़ाने के लिए जागरुकता रैली आज
मतदाताओं को बढ़ाने के लिए जागरुकता रैली आज
कैथल | निर्वाचनआयोग के निर्देशानुसार जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुन:रीक्षण कार्यक्रम 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत एक जनवरी 2015 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले व्यक्तियों को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और संशोधन कराने के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 12 दिसंबर को जागरुकता रैली निकाली जाएगी। चुनाव नायब तहसीलदार दिनेश कुमार ने बताया कि रैली को कैथल उपमंडलाधीश रामकुमार सिंह स्थानीय पटवार भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।