- Hindi News
- 5 एमएम बारिश से 6 डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड, गेहूं को फायदा
5 एमएम बारिश से 6 डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड, गेहूं को फायदा
रुक-रुकहुईबारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। इस बार ऐसा लग रहा था कि ठंड कम पड़ेगी। लेकिन पांच एमएम बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम में आई गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड का गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ज्यादा सर्दी के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। इस बार दिसंबर माह में भी ठंड कम पड़ रही थी। लोगों को लग रहा था शायद इस बार ठंड कम पड़ेगी। लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में गिरावट गई है और एक दिन में ही ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर बादल गरजना शुरू हो गए थे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर तक कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। हवा की स्पीड 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को अच्छी बारिश हो सकती है।
गेहूंकी फसल को सबसे ज्यादा फायदा : कैथलमें करीब एक लाख 70 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. रमेश वर्मा ने बताया कि जितनी ठंड बढ़ेगी गेहूं की फसल उतनी ही ग्रोथ करेगी। बूंदाबांदी का गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। ठंड पडऩे से गेहूं की ज्यादा ग्रोथ होगी और उत्पादन भी ज्यादा होगा।
की शेड का सहारा लेते लोग।
डाॅ. एसएन सिंगला ने बताया कि खासकर बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। नंगे पांव घूमने दें। गर्म चीजें खिलाएं। बड़े और बुजुर्गों को खांसी और जुकाम की ज्यादा शिकायत रहती है। पानी को थोड़ा गर्म करके पीएं। पानी को गर्म करके पीने से खांसी जुकाम पर कंट्रोल किया जा सकता है। गर्म खाना खाएं। ठंडा भोजन खाने भी बीमार हो सकते हैं।
रुलाएगा प्याज
वेस्टर्नडिस्टर्बन्स से बिना मौसम बरसात होने से प्याज और सब्जियों की पैदावार पर इसका असर पड़ेगा। नासिक में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओले से अंगूर, अनार, पपीता, चीकू की फसल पर असर पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी वजह से प्याज के दाम बढ़ सकते हैं।
अगले 48 घंटे होती रहेगी बारिश, बढे़गी धुंध
मौसमविभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटों तक बारिश रुक-रूक कर जारी रहेगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में