पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्त हो गया शनि, शत्रु राशि वृश्चिक में आज करेगा प्रवेश

अस्त हो गया शनि, शत्रु राशि वृश्चिक में आज करेगा प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायकाग्रह शनि रविवार को अपनी चाल बदलेगा। शनि ग्रह उच्च राशि तुला को छोड़कर शत्रु राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार शनि अस्त होकर राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कन्या राशि के साढ़ेसाती हटेगी, तो धनु राशि वालों को साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इनके अलावा तुला और वृश्चिक में साढ़ेसाती यथावत रहेगी। इसी तरह ढैय्या में चल रहे मीन और कर्क अब मुक्त हो जाएंगे। अब मेष और सिंह राशि वालों पर ढैय्या शुरू हो जाएगा।

ज्योतिषी पंडित रामपाल भारद्वाज बंदराणा के अनुसार शनि, शनिवार को दोपहर बाद 4:02 बजे पर अस्त हुआ। शनि एक माह अस्त रहेगा। अगले दिन रविवार को शनि रात 8:55 बजे राशि परिवर्तन करेगा। शनि अस्त होने से ये सीधे प्रभावित नहीं करेगा।

बनेगा द्वि-द्वादश योग

शनिके वृश्चिक राशि में प्रवेश करते ही मंगल से द्वि-द्वादश योग बनेगा। इस योग के कारण अग्निकांड, रेल दुर्घटना, यान दुर्घटना जैसी घटनाएं संभावित होंगी। वृश्चिक राशि चूंकि शत्रु राशि है, इसलिए ये आमजन को प्रभावित कर सकता है। अस्त शनि से इसमें राहत भी मिलेगी।

ये करें उपाय : भारद्वाजने बताया कि साढ़े साती और ढैय्या वालों को शनिवार को सप्त धान्य का दान, शनिवार को पीपल शनि की पूजा के साथ तेलाभिषेक करना चाहिए और तेल का दीप भी जलाएं।

किस राशि पर कौन सा पाया

सोनेका पाया : मेष,कन्या, कुंभ प्रभाव: सोनेका पाया दौड़ धूप की अधिकता वाला होता है। तांबेका पाया : वृष,सिंह और धनु प्रभाव: तांबेका पाया कभी श्रेष्ठ तो कभी अशुभ, मिलाजुला प्रभाव देता है चांदीका पाया : मिथुन,तुला, मकर प्रभाव: चांदीके पाए से मान-सम्मान और सुख-समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। लोहेका पाया : कर्क,वृश्चिक और मीन प्रभाव: लोहेका पाया शारीरिक रूप से रोग पीढ़ा और धनहानि को बढ़ाता है।