- Hindi News
- दो दिन में शादी की शॉपिंग से लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी
दो दिन में शादी की शॉपिंग से लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी
ढांड| दोदिन में शादी की शॉपिंग करने के बाद शुक्रवार को जब वापस घर ढांड पहुंचे तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर से जेवर, चांदी की मूर्तियां कीमत सामान गायब था। उनके द्वारा लगाए गए ताले दरवाजों पर नहीं थे। मोमटी का दरवाजा खुला पड़ा था। ऐसी स्थिति देखकर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
ढांड निवासी नवीन कुमार मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पोंटा साहिब स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में नौकरी करता है। बुधवार को उसकी माता निर्मला देवी और बहन शादी का सामान खरीदने के लिए कैथल गई हुई थी। वे दो दिन बाद शुक्रवार को सायं को शॉपिंग करने के बाद घर लौटी। जब घर आकर मेन गेट का ताला खोला तो गेट के अंदर कुंडी लगी हुई मिली। पड़ोसियों की छत से ऊपर जाकर देखा तो मोमटी का दरवाजा खुला पड़ा था। जैसे ही मेन गेट की कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर में दरवाजों पर लगे ताले गायब मिले और घर में सारा सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने बताया कि सामान की जांच करने के बाद पता चला की चोर गले की सोने की चेन और बालियां जिनकी कीमत 60 हजार रुपए, 30 हजार रुपए के चांदी के सिक्के भगवान की मूर्ति और पूजा का सामान एक किलो तांबे का सामान के अलावा घर में रखी 55 हजार रुपए की नकदी चुरा कर ले गए। उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगाई।
मकान मालिक नवीन कुमार ने घर में हुई चोरी की घटना की सूचना लिखित में ढांड थाने में दी है। चोरी की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया गया। मामले की बारीकी से जांच के लिए सीन आॅफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर तथ्य जुटाने का काम किया गया। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरपालसिंह, जांचकर्ताएवं सहायक सब इंस्पेक्टर, ढांड।
मंदिर में रखी थी चांदी की मूर्तियां
उन्होंनेबताया कि घर में पूजा-अर्चना करने के लिए छोटा-सा मंदिर बनाया हुआ है। मंदिर में पैसों का छोटा बॉक्स और चांदी की भगवान की मूर्तियां रखी हुई थी। चोरों ने मंदिर में रखा हुआ बॉक्स और मूर्तियों को भी चुरा लिया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने मोमटी का शीश तोड़कर घर में प्रवेश करने के लिए मोमटी के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश कर मेन गेट की अंदर से कुंडी लगाकर बड़ी होशियारी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
सीन आफ क्राइम की टीम म