मंत्री कृष्ण बेदी कल आएंगे कैथल
कैथल| हरियाणाके सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 15 दिसंबर को कैथल में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि राज्य मंत्री 15 दिसंबर को स्थानीय जाट कॉलेज में चल रही जूनियर नेशनल बॉल बेडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और इसके पश्चात स्थानीय कोयल परिसर में कृष्ण कुमार बेदी नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे।