पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति नगर में आसमानी बिजली गिरने से घरेलू सामान जला

शक्ति नगर में आसमानी बिजली गिरने से घरेलू सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शक्तिनगर स्थित खेड़े के सामने सुबह अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से घरेलू सामान राख हो गया। मकान मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह बरसात हो रही थी। इसी दौरान घर पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और घर में रखे इलेक्ट्रोनिक सामान से धुंआ निकलना शुरू हो गया। बिजली गिरने से दो मंजिला मकान का लैंटर टूट गया। इस घटना में एक एसी, 3 पंखें, एक टीवी, पानी की मोटर, फ्रीज, बिजली का मीटर, इन्वर्टर-बैटरी, घर में पूरी बिजली की फिटिंग अन्य सामान जल गया। उसने बताया कि इस घटना में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पड़ोसी संजय के घर एक धमाके के साथ ही इन्वर्टर-बैटरी फट गई।