- Hindi News
- संडे को भी मतदान केंद्र पर रहेंगे बीएलओ दर्ज करवाएं सूची संबंधी आपत्तियां
संडे को भी मतदान केंद्र पर रहेंगे बीएलओ दर्ज करवाएं सूची संबंधी आपत्तियां
भारतनिर्वाचनआयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर रविवार को सभी बीएलओ संबंधित मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर पात्र व्यक्तियों से नाम दर्ज कराने और अन्य शुद्धिकरण के दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इसके तहत एक जनवरी 2015 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले व्यक्ति और किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रहे व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मतदाता सूचियों में अन्य शुद्धिकरण के लिए भी निर्धारित तिथि तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का एक जनवरी, 2015 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर एक दिसंबर 2014 से 21 जनवरी 2015 तक विशेष पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 16 दिसंबर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए वोट बनाई जाएंगी और मतदाता सूचियों की त्रुटियों को दूर किया जाएगा। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का आरंभिक प्रकाशन एक दिसंबर, 2014 को कर दिया गया है। इस दौरान एक जनवरी, 2015 को 18 वर्ष या इससे अधिक की उम्र वाले सभी पात्र व्यक्ति, जिनका नाम किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, या गलत छपा है या दर्ज है, तो इसके बारे में दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर, 2014 तक संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों या सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों और प्रकाशन स्थलों पर पदनामित अधिकारियों को प्रस्तुत की जा सकती हैं। दावे और आपत्तियों का निपटान 15 जनवरी, 2015 तक किया जाएगा।
प्रपत्र 6 से कर सकते हैं आवेदन
डीसीने बताया कि नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र 6 में अपना आवेदन दे सकते हैं। यदि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, तो उसे हटवाने के लिए प्रपत्र 7 में और अशुद्घ नाम को शुद्घ कराने के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन किया जा सकता है। ये फार्म आयोग की वेबसाइट से डाऊनलोड किया जा सकता है और इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन फाइल भी किया जा सकता है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 दिसम्बर, 2014 (रविवार) को विशेष अभियान तिथि निश्चित की गई है। इस दिन मतदान स्तर अधिकारी आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए मतदान केन्द्र भवन पर उपस्थ