- Hindi News
- श्री कृष्ण का उपदेश मानव के लिए था : ज्ञानानंद
श्री कृष्ण का उपदेश मानव के लिए था : ज्ञानानंद
कैथल|श्रीमद्भगवद् गीताको जन-जन के जीवन में उतारने के उद्देश्य को लेकर चल रहे स्वामी ज्ञानानंद शनिवार सुबह कैथल पहुंचे। वे श्रीगीता भवन मंदिर में श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक सत्संग में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में धर्म की अहम भूमिका है। धर्म के बिना मोक्ष संभव नहीं। गीता के दशम अध्याय मेें विभूतियों के पावन प्रेरक सुंदर मधुर भाव में मार्गशीर्ष मास को भगवान श्री कृष्ण ने अपनी विभूति बताया है। यह विशेष माह है, जिसके शुक्ल पक्ष की एकादशी को स्वयं भगवान ने अर्जुन के निमित्त मानव मात्र को गीता का उपदेश दिया। महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि जियो गीता के प्रचार के लिए श्रद्धालुओं ने भी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय गर्ग, कृष्ण नंदा, डॉ. अश्विनी खुराना, राजेंद्र बल्ली, दिनेश पाठक, सतीश राजपाल, गुलशन पपरेजा, पवन मित्तल, नरसी दास, ऋषभ गर्ग, विद्या भूषण तनेजा, विश्वनाथ भारद्वाज, राजेंद्र खुराना, महेंद्र लूथरा, डॉ. इंद्र, सुभाष, शशि शर्मा, यशपाल सेतिया, सुनैना कपूर, स्वीटी पपरेजा और अनन्या कपूर मौजूद थे।
कैथल| श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत गीता को सुनते हुए श्रद्धालु।