1500 800 मीटर की दौड़ में सुखचैन विजेता
श्रीगोबिंदसिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान में अंडर-16 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर वालीबॉल के पूर्व कोच चरण सिंह उपस्थित हुए।चरण सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत से अच्छा खिलाड़ी बना सकता है। खेलों में आगे बढऩे के लिए एक जुनून होना चाहिए। इसके लिए हममें सिखने की एक ललक होनी चाहिए।
कई बार एक छोटे से खिलाड़ी से भी अच्छी तकनीक मिल जाती है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधीर बेदी पूर्व कोच महेंद्र सिंह ने भी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कोच राजेश कुमार, गुरमीत सिंह, प्रशांत राय, सतनाम कोच, जूडो कोच चेतन शर्मा, रामकुमार, सुरेश कुमार, कुश्ती कोच जसविंद्र, सुरेंद्र पाडला कोच, सुशील कुमार, निर्मला देवी, मुकेश देवी, अन्य कोच, पीटीआई, डीपीई खिलाडिय़ों के साथ स्कूल स्टाफ सदस्य और अन्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
कुश्तीप्रतियोगिता के 42 किलोग्राम भार वर्ग में विक्रम जाखौली पहले, 46 किलोग्राम में प्रदीप नैन पहले, 50 किलोग्राम में ऋषिपाल सौंगल पहले, 54 किलोग्राम में विकास कुराड़ पहले, 58 किलोग्राम में विकास जाखौली पहले 63 किलोग्राम में कुलदीप कुराड़ पहले स्थान पर रहा। जूडो 22 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में दीनदयान कठवाड़ पहले, 40 किलोग्राम में राकेश सौंगल पहले, 50 किलोग्राम में ऋषिपाल पहले, 55 किलोग्राम में सुमित किच्छाना पहले, 60 किलोग्राम में अमित खरल पहले, 66 किलोग्राम में आशीश राजौंद प्रथम, 73 किलोग्राम में संदीप सौंगल प्रथम और 81 किलोग्राम में दीपक कुराड़ पहले स्थान पर रहा। बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कैथल पहले, आईजी स्कूल दूसरे, कबड्डी में पाई पहले, जाट स्कूल की टीम दूसरे, हैंडबाल प्रतियोगिता में ग्योंग की टीम पहले, शिक्षा भारती कलायत की टीम दूसरे, वालीबॉल में शिक्षा भारती कलायत पहले सिरसल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में बृजेश चंदाना पहले, 400 मीटर दौड़ में प्रदीप चंदाना पहले, 800 मीटर दौड़ में सुखचैन कैथल पहले, 1500 मीटर दौड़ में सुखचैन कैथल पहले और 3000 मीटर दौड़ में भूपेंद्र कैथल पहले स्थान पर रहे। लंबीकूद में राकेश कैथल, उंची कूद में प्रदीप कैथल, शॉटपुट में अजय कैथल, डिस्कश थ्रो में विशाल ने बाजी मार ली।