- Hindi News
- बस स्टैंड के गड्ढे दे रहे हैं हादसों को न्योता
बस स्टैंड के गड्ढे दे रहे हैं हादसों को न्योता
पूंडरी|कस्बा केबस स्टैंड में असुविधाओं के चलते सवारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड का प्लेटफार्म टूटा-फूटा पड़ा है। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से जरा सी बारिश होने में पानी से भर जाते है और बस स्टैंड में आने वाली बसों के टायरों से उड़ने वाले गंदे पानी के छींटों से सवारियों को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। बस स्टैंड में पड़ी पार्क के लिए जगह में पानी खड़ा रहता है और कांटेदार झाडिय़ों गंदगी फैली रहती है, जिसमें आवारा पशु मुंह मारते रहते है। पीने के पानी शौचालय की टूंटियां टूटी हुई है। शाम के समय लंबे रूटों दिल्ली, पानीपत हिसार, सिरसा को जाने वाली बसें बाहर कैथल-करनाल मार्ग पर ही रुकती है, जिससे सवारियों को बस पकडऩे के लिए कभी बस स्टैंड के अंदर तो कभी बाहर की तरफ दौडऩा पड़ता है। पानी निकासी होने की वजह से बने सीवरेज का पानी भी बस स्टैंड परिसर में खड़ा रहता है। लोगों ने हलका विधायक से मांग की है कि बस स्टैंड में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और पानी निकासी का उचित प्रबंध कराया जाए।