पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी आज पढ़ाएंगे आचार सहिंता का पाठ

डीसी आज पढ़ाएंगे आचार सहिंता का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी आज पढ़ाएंगे आचार सहिंता का पाठ

कैथल | जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी की अध्यक्षता में 15 सितंबर सोमवार को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। जिसमें उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता के संदर्भ में जानकारी देंगे। इन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव घोषित होने के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता के सख्ताई से पालन करने के संदर्भ में विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद सोलंकी जिला की चारों विधानसभाओं के निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीटीएम डा. पूजा भारती ने दी।