शाम चार बजे चलेगी जयपुर से
डाॅ. एमएस शाह ने कहा कि जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी के कैथल में ठहराव से लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। कैथल अब सीधा जयपुर से भी जुड़ गया है। काफी टूरिस्ट जयपुर घूमने के लिए जाते हैं। कैथल से दिल्ली की वाया कुरुक्षेत्र भी ट्रेन चलाई जानी चाहिए। दिल्ली प्रतिदिन काफी संख्या में कैथल से लोग जाते हैं।
शहरवासी आनंद खुरानिया कहा कि देहरादून हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाई जानी चाहिए। इससे कैथल सीधा यूपी उत्तराखंड से जुड़ जाएगा। जयपुर से चंडीगढ़ के लिए इंटरसिटी के समय में थोड़ा बदलाव होना चाहिए। कैथल में ट्रेन का ठहराव रात एक बजे हैं। यह समय तीन या चार बजे सुबह का होना चाहिए। चंडीगढ़ से जयपुर का समय भी सुबह छह बजे कैथल का होना चाहिए।
अच्छी सुविधा मिली है : डॉ. शाह
हरिद्वार के लिए भी चले ट्रेन
इस ट्रेन का कैथल सहित पूरे प्रदेश के लोगों को फायदा होगा। जयपुर से शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। इसके बाद गांधीनगर, दोसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल से रेवाड़ी हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसके बाद रोहतक, नरवाना होती हुई रात को एक बजकर एक मिनट पर कैथल पहुंचेंगी। इसके बाद कुरुक्षेत्र , अंबाला होती हुई सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह चंडीगढ़ से ट्रेन रात को जयपुर के लिए 12 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। इसके बाद अम्बाला, कुरुक्षेत्र होती हुई कैथल 3 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद नरवाना, जींद, रोहतक, रेवाड़ी , खैरथल, अलवर, राजगढ़, बंदीकुई, दोसा, गांधीनगर से जयपुर दिन में 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंच जाएगी।
अब कैथल के लोग ट्रेन से जा सकेंगे चंडीगढ़-जयपुर
भास्कर न्यूज | कैथल
रेलवेकीओर से इस साल कैथलवासियों को अच्छे तोहफे मिल रहे हैं। कैथल को पहली एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। अब 16 सितंबर को जयपुर से चंडीगढ़ के लिए इंटरसिटी-19717 नंबर ट्रेन चलेगी। ट्रेन रात को एक बजे कैथल पहुंचेगी। जयपुर से चंडीगढ़ तक यह रेल करीब 15 स्टेशनों पर रुकेगी। कैथल के पुराने रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव दो मिनट का है। कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आधा घंटा रुकेगी। इसके अलावा कैथल जिले के किसी भी स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव नहीं है।
कैथल को सालभर में तीसरी बड़ी सुविधा मिली है। इसी साल कैथल से दिल्ली ट्रेन न्यू रेलवे हाल्ट कैथल का तोहफा पहले ही मिल चुका है। अब जयपुर से चंडीगढ़ की इंटरसिटी ट