तेज अंधड़ के साथ आई बारिश, पेड़ गिरे
पूंडरी |पिहोवा मार्ग पर गिरे पड़ों को जेसीबी से हटाते कर्मचारी।
भास्कर न्यूज | कैथल
दोपहरकोतेज अंधड़ चलने के बाद बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण धान की फसल बिछ गई। कई जगह पेड़ भी गिर गए। चार घंटे शहर की लाइट भी बाधित रही। शहर में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। साढ़े तीन पहले तेज हवाएं चली।
इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अंधड़ इतना तेज था कि जींद रोड अंबाला रोड पर कई जगह पेड़ गिर गए। खेतों में भी कई जगह पेड गिरने का समाचार है। तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। कुलतारण के शमशेर सिंह, मियां बिंद्र ने बताया कि अगेती धान की सारी फसल गिर गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। धान 1509 निसरी हुई है इस किस्म में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बरसात के बाद शहर की लाइट भी बाधित हो गई। चार घंटे तक करनाल रोड, जींद रोड अम्बाला रोड पर लाइट नहीं आई। लाइट आने के कारण लोगों को काफी पेरशानी का सामना करना पड़ा। शाम को सात बजे के बाद लाइट आई। कृषि विभाग के डीडीए डाॅ. रोहताश ने बताया कि अंधड़ बारिश से कई जगह धान की पुसल गिर गई है। इससे थोड़ा नुकसान होने की आशंका है। पेज16 भी पढ़ें...