- Hindi News
- बाप बेटे के झगड़े में घायल बेटे ने दम तोड़ा, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
बाप-बेटे के झगड़े में घायल बेटे ने दम तोड़ा, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
शराबपीकरबाप-बेटे के बीच हुए झगड़े में घायल बेटे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत के आधार पर उसके पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि नागल वासी 32 वर्षीय कृष्ण अपनी मां के साथ जिला जींद उचाना कला रह रहा था। 9 सितंबर को वह जमीन के सिलसिले में नागल आया तो पिता पुत्र का शराब पीकर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया, जिसमें कृष्ण कुमार को चोटें आई। 11 सितंबर को उसका फूफा उसे उचाना छोड़ आया। जहां कृष्ण कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में दाखिल करवाने से पहले ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।