- Hindi News
- दहेज उत्पीड़न में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज उत्पीड़न में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विवाहिताकोदहेज लिए तंग करने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। गांव ताजेवाला निवासी नीलम देवी ने बताया कि उसकी शादी 2011 में जिला कैथल के गांव पालड़ा निवासी प्रकाश से हुई थी। उसके परिजनों ने काफी दान दहेज के साथ उसको विदा किया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए तंग करते थे।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होती थी। अदालत ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की आदेश दिए। तब खिजराबाद थाना पुलिस ने विवाहिता के पति पति प्रकाश, ससुर फूलचंद सास कमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।