पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाखौली के पंचायत भवन में लगाया रक्तदान शिविर

जाखौली के पंचायत भवन में लगाया रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | मेंरक्तदान करते हुए युवा।

भास्कर न्यूज | राजौंद

गांवजाखौलीके पंचायत भवन में ज्योति ग्रामीण विकास मंडल जाखौली द्वारा नेहरु युवा केंद्र कैथल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में हिंदी दिवस समारोह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर शुभारंभ किया।

जयप्रकाश ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान के समान अन्य कोई भी दान नहीं है। किसी व्यक्ति युवा द्वारा दान किया गया खून किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस लिए सभी का कर्तव्य बनता है की बढ़-चढ़ कर रक्तदान करें। इस दौरान ज्योति ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष फूलकुमार कादियान ने कहा कि रक्तदान से मानव के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। इसीलिए मानव की सेवा सर्वपरी है। केंद्र द्वारा संबंध युवा मंडलों के माध्यम से इस वर्ष 5 रक्तदान शिविर लगाए गए। जिसमें 500 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान सुनील कुमार, गुलाब सिंह, सतबीर, संदीप, मनोज, विनोद, नरेश, दलबीर, सुनील, मोहित, विजय, सुखदेव सिंह, स्टाफ नर्स मनीषा, कविता ने पूर्ण सहयोग दिया।