पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज आंधी ने उखाड़े पेड़, पिहोवा पूंडरी मार्ग रहा बाधित

तेज आंधी ने उखाड़े पेड़, पिहोवा-पूंडरी मार्ग रहा बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | रविवार को बरसात में गुजरतीं स्कूटी स्वार महिलाएं बच्चे।

पूंडरी | रविवारशाम को आई बारिश के साथ तेज आंधी ने क्षेत्र में कई जगह सड़क किनारे खड़े पेड़ों को उखाड़ा फेंका, जिस कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क के दोनों ओर खड़े भारी-भरकम पेड़ सड़क के बीच में गिरे। देखने पर सड़क कहीं भी दिखाई नहीं दे रही थी, जिस कारण दोनों ओर के वाहन बीच में ही फंस गए। नौबत यहां तक गई कि कुछ वाहन चालक तो अपने वाहनों को बीच सड़क में ही छोड़कर खेतों की ओर दौड़ पड़े, क्योंकि उनको डर था कि कहीं पेड़ उनके वाहन पर गिरें। जब आंधी थमी तो इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पड़ों को उठाकर रास्ता बहाल किया। लगभग एक घंटे तक रास्ता बाधित रहा। रास्ता खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर किसानों की 1509 धान, सरबती धान जोकि लगभग पक चुकी थी, उसमें भी आंधी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है।