पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मासिक बैठक में एकता पर जोर दिया

मासिक बैठक में एकता पर जोर दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल। हरियाणाब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक बलराज नगर स्थित संस्था के वरिष्ठ प्रधान सतबीर शर्मा के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक पिरथी चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक को ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने संबोधित किया। मंच संचालन प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने किया। प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए संस्था का उद्देश्य समाज में भाईचारा स्थापित करना है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ना है। उन्होंने बैठक में मौजूद युवाओं से आह्वान किया कि वे बुजुर्गों का सम्मान करें। रतन लाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और उनके अनुभव का लाभ उठाए। प्रधान ने एक दूसरे की मदद करने पर भी बल दिया और कहा कि समाज में एक दूसरे की मदद करके समाज को संगठित किया जा सकता है। इससे पूर्व समिति के चेयरमैन कृष्ण कौशिक, परमात्मा राय, शीश राम, सुरेश पाल जेई, संजय शर्मा ने भी अपने सुझाव दिए। इस मौके पर ब्रह्म कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष सतबीर थुआ, लख्मी चंद, अनिल नारनौंद, कृष्ण चंदाना, शिव कुमार, धर्मपाल शर्मा, पंडित जगत राम भी उपस्थित थे।