पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री आनंद सेवा समिति के शिविर में 106 ने किया रक्तदान

श्री आनंद सेवा समिति के शिविर में 106 ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | श्रीआनंद सेवा समिति द्वारा कैथल के गीता भवन मंदिर में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया गया था। जिला स्वास्थ्य विभाग कैथल की टीम ने युवाओं से रक्तदान कराया। समिति द्वारा लगाए गए इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। समिति के पदाधिकारियों सदस्यों के अलावा 106 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया इसके उपरांत रक्तदान कराया।

समिति के प्रधान गौरव वधवा सचिव कमल परूथी ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से समिति द्वारा यह दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। मैक्स लेबोरटरी की तरफ से रक्तदाताओं के कई तरह के टेस्ट निशुल्क किए। समिति द्वारा आगे भी समय-समय पर और रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष नवीन मित्तल, पवन सरदाना, प्रेम खेड़ा, प्रवीन अरोड़ा, प्रदीप बरेजा, दर्शन टुटेजा, मोहन शर्मा, विपुल दुआ, नरेन्द्र बतरा, हीरानंद सरदाना, राजीव कालड़ा, विशाल बंसल, दिनेश मदान, सन्नी ग्रोवर, गौरव चौधरी, अनुज वर्मा, एमएस जांगड़ा, तरुण चावला, साहिल मौजूद थे।