पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पब्लिक हेल्थ 15 दिनों में ठीक नहीं कर सका टूटी पाइप लाइन

पब्लिक हेल्थ 15 दिनों में ठीक नहीं कर सका टूटी पाइप लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते दुकानदार।

कैथल। प्यौदारोड चूंगी मोड़ पर पानी की पाइप लाइन लीक होने की समस्या से परेशान होकर दुकानदारों राहगीरों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

नारेबाजी कर रहे दुकानदार राजीव, ईश्वर, शमशेर, हरपाल, बीरबल, संदीप, जय भगवान, दलबीर, जिले सिंह आदि का आरोप था कि पिछले 15 दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन लीक है। इस लीकेज की वजह से चूंगी मोड़ की सड़क भी टूट गई है। सड़क के बीचोंबीच तीन-चार फीट के गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में पानी जमा हो गया। जब यहां से वाहन चालक निकलते हैं तो गड्ढों के गंदे पानी की बौछारें दुकानों में जाती हैं। इतनी ही नहीं दुपहिया वाहन चालक अकसर यहां चोटिल होते रहते हैं। आए दिन दो-चार लोग तो इन गड्ढों में गिरते ही हैं। दुकानदारों का आरोप था कि वे समस्या को लेकर विभाग के कर्मचारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई हाल नहीं हुआ। इससे दुकानदारों में रोष है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस पानी की लीकेज को बंद किया जाए और इस गहरे गड्ढों को बंद किया जाए ताकि उन्हें समस्या से निजात मिल सके और राहगीर चोटिल होने से बच सकें।