राजकीय अध्यापक संघ का चुनाव कल
राजकीय अध्यापक संघ का चुनाव कल
कैथल |हरियाणा अनुसूचितजाति राजकीय अध्यापक संघ इकाई कैथल की कार्यकारिणी का चुनाव 25 सितंबर को सुबह 10 बजे जवाहर पार्क में होगा। इस चुनाव में प्रदेश की तरफ से निर्णायक के तौर पर प्रदेश कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार जिला जींद से सुलतान मेहंदिया आडिटर सतपाल आएंगे। चुनाव के बाद अध्यापकों की समस्याओं को सरकार से हल कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चंद्रमोहन जिलाध्यक्ष बलबीर धानिया भी उपस्थित रहेंगे।