पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डम्मी प्रत्याशियों पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर

डम्मी प्रत्याशियों पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावआयोगकी निर्धारित खर्च की सीमा से बचने के लिए राजनीतिक दलों उम्मीदवारों द्वारा खड़े किए जाने वाले डम्मी उम्मीदवारों पर विशेष नजर रखी जाएगी। डम्मी उम्मीदवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों, चुनाव के दौरान बनाए जाने वाले एजेंटों तथा प्रचार के दौरान उपयोग में की जाने वाली चुनाव सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई डम्मी उम्मीदवार किसी दूसरे उम्मीदवार के लिए प्रचार वाहन का उपयोग करता हुआ पाया गया, तो उसके वाहन की दी गई अनुमति को संबंधित निवार्चन पंजीयन अधिकारी द्वारा वापस ले लिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव की निर्धारित खर्च सीमा 28 लाख रुपए से बचने के लिए डम्मी उम्मीदवार खड़े कर देते हैं। ऐसे लोगों की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। डम्मी उम्मीदवार द्वारा ली गई अनुमति वाले वाहनों को दूसरे उम्मीदवार उपयोग में नहीं ला सकेंगे।