ऐसे होंगे नवरात्र के दिन
सज गया मां का दरबार...
असमंजस में रहें, 9 दिन के ही होंगे नवरात्र
इसबारभी नवरात्र 9 दिन के ही होंगे। चूंकि नवमी और विजय दशमी एक दिन है कि अष्टमी और नवमी। कुछ पंचांग 8 दिन की नवरात्र और नवमी का क्षय बता रहे हैं तो कुछ नवमी के साथ दशहरे का पर्व बता रहे हैं। पंचांग के मुताबिक तीन अक्टूबर को दशहरा शास्त्र सम्मत है। आश्विन नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार के अनुसार दशमी का क्षय है और नवरात्र नौ दिन के हैं। 2 अक्टूबर को महाष्टमी मनाई जाएगी। 3 अक्टूबर के साथ नवमी के साथ विजय दशमी मनाई जाएगी। इधर ज्योतिष राकेश शर्मा के अनुसार एक अक्टूबर को सप्तमी सुबह साढ़े 10 बजे खत्म हो जाएगी। इसके तुरंत बाद अष्टमी लग जाएगी।
2 अक्टूबर को साढ़े 8 बजे अष्टमी खत्म होगी और महानवमी तिथि शुरू हो जाएगी तो वहीं 3 अक्टूबर की सुबह साढ़े छह बजे इसके समापन के साथ दशहरा लग जाएगा। उधर, श्राद चल रहे हैं। लिहाजा इन दिनों नामांकन में भी सुस्ती है। 25 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र शुरू होते ही नामांकन में भी तेजी आएगी।
मंदिरों में तैयारियां पूरी
पितृपक्षखत्म होते ही नवरात्र शुरू हो जाएंगे। पहला नवरात्र 25 सितंबर को है। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है। बड़ी देवी मंदिर और पुरानी एसडीएम कोर्ट दुर्गा मंदिरों को सजाना शुरू कर दिया है। छोटी देवी मंदिर में लाइटें भी लगा दी हैं। दुकानों पर नवरात्र का सामान आया हुआ है। पूजा का सामान की बिक्री भी शुरू हो गई है।
25 सितंबर नवरात्र आरंभ
26 सितंबर द्वितीया
27 सितंबर तृतीया
28 सितंबर चतुर्थी
29 सितंबर पंचमी
30 सितंबर षष्ठी
01 अक्टूबर सप्तमी
02 अक्टूबर महाष्टमी
03 अक्टूबर महानवमी, दशहरा