लघु सचिवालय से बाइक चोरी
कैथल|लघु सचिवालयसे अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। गांव सेगा निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 18 सितंबर को कोर्ट कॉम्प्लेक्स में किसी काम से गया था। वापस आकर देखा तो उसकी बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। उसने बाइक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। एचसी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।