पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंड्स काॅलोनी में लोगों को सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया

फ्रेंड्स काॅलोनी में लोगों को सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली, प्रांगण में लगाई त्रिवेणी

भास्करन्यूज | कैथल

नेहरूयुवाकेंद्र एवं एंटी करप्शन ने ज्ञान उदय पब्लिक स्कूल फ्रेंड्स कालोनी में मेरी धरती मेरा कर्तव्य के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष कुमारी सुमन स्कूल प्राध्यापिका दया गुप्ता ने की। कालोनीवासियों को सफाई रखने के बारे में जागरूक करने के लिए जल बचाओ, पॉलिथीन का प्रयोग बंद करो सफाई एवं स्वच्छता स्लोगनों के साथ रैली निकाली गई। इसके बाद स्कूल प्रांगण में त्रिवेणी लगाई गई।

सुमन ने कहा कि आज बढ़ती हुई जनसंख्या हमारे देश के लिए बढ रहे पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बढ़ा कारण है। मानव अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके कारण मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पर्यावरण के प्रति हमारा यह जिम्मा बनता है कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी सहभागिता पूर्ण रूप से दें। उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए।

पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। एंटी करप्शन की अध्यक्ष दया गुप्ता ने कहा कि आज पौधों को लगाने के लिए साथ-साथ उनका बच्चों की तरह पालन पोषण करने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। स्कूल स्टाफ उषा आहुजा, कांता, सुमन, अंजु, रेणु, नवीन कुमार, विजय, मोहित शीतल ने भी अपने विचार रखे।