अमृतलाल मदान को मिला सम्मान
कैथल | साहित्यकारप्रो. अमृतलाल मदान को राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के लिए करनाल में हिंदी पखवाड़े के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. मदान ने काव्य पाठ भी किया। मदान द्वारा लिखा गया गीत सेवा के हम तो हैं सैनिक दीवाने आरकेएसडी काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर गाया जाता है। अब इस गीत को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा भी अपनाया गया है। यूनिवर्सिटी की डायरियों में यह गीत अंकित है। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संधु ने भी प्रो. मदान को सम्मानित किया।