- Hindi News
- नारी सशक्तिकरण से होगा सामाजिक समस्याओं का हल : गगनदीप
नारी सशक्तिकरण से होगा सामाजिक समस्याओं का हल : गगनदीप
कैथल | किसीभी देश के विकास में सामाजिक मूल्यों का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में आवश्यक है कि विश्व के सभी देश समाज में फैली अच्छाइयों और बुराइयों का आकलन कर अच्छाइयों को बढावा और बुराइयों पर अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह पहल हमें अपने स्तर पर करनी होगी। यह बात न्यायिक मजिस्ट्रेट गगनदीप मित्तल ने कही।
कार्यक्रम का उद्घाटन कैथल के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट गगनदीप मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके मित्तल ने कहा कि सिर्फ योजनाएं बनाने से इस समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हमें नारी सशक्तिकरण और समाज में हम विषय पर जागरूकता फैलानी होगी। आजादी के 67 वर्षों बाद भी हमारा देश बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं दहेज प्रथा जैसी अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों का कर्तव्य है कि वे समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान चलाएं जिससे कि इन समस्याओं से निपटने में मदद मिल सके। ऐसा ही प्रयास एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों ने बाल विवाह पर डाक्यूमेंट्री बनाकर कर किया। एनआईआईएलएम के रजिस्टार सुमेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को जड़ से हटाने के प्रयासरत है।