- Hindi News
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, ग्राम सचिव और पटवारी करेंगे मतदान के लिए जागरूक
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, ग्राम सचिव और पटवारी करेंगे मतदान के लिए जागरूक
स्वीपकेकेंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक प्रशांत पथरबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रास रूट की इकाइयों को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, ग्राम सचिव पटवारी गांव स्तर पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करके स्कूल, कॉलेज स्तर पर कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। जो कैंपस में विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेेंगे। विद्यालयों में अभिभावक-अध्यापक बैठकें भी आयोजित की जा रही है, जिनमें अभिभावकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रशांत पथरबे भारतीय निर्वाचन आयोग के महानिदेशक (स्वीप) अक्षय राउत ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला डीसी चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ विधानसभा चुनाव संबंधी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। 15 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न प्रचार साधनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें ताकि मतदान प्रतिशतता में और वृद्घि की जा सके।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं की मत प्रतिशतता की कमी को दूर करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अन्य साधनों के अलावा मीडिया पर ज्यादा जोर दें क्योंकि आज के समय में मीडिया महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली माध्यम है। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि उन्होंने जिला के मतदाता सहायता केंद्रों मतदान केंद्रों के भवनों का दौरा किया है तथा दौरे के दौरान बूथ लेवल के अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी एटीएम बैंकों के सामने मतदान के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 85 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य हर हालत में पूरा कर लिया जाएगा।
इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. पूजा भारती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना तथा चुनाव